युवक से मारपीट कर कार में तोड़फोड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: बीती कार सबार से मारपीट आकर युवकों ने उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गयी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी नगला निवासी सोनू पुत्र अशोक कुमार शर्मा नें पुलिस को तहरीर दी| तहरीर में लगाये गये आरोप में कहा है कि  बीती रात वह अपनी कार से सेन्ट्रल जेल से अपने घर जा रहा था| नेकपुर रेलवे क्रासिंग के निकट दुर्गेश कटियार आदि ने शराब के नशे में गाली-गलौज कर दी| जब मना किया तो उसने अपने साथियों अमित कटियार,शैलेश कटियार और मधुर कटियार आदि को बुला लिया|
आरोपियों के साथ 10-12 लोग अज्ञात भी थे| जिन्होंने गाडी में भी तोड़फोड़ कर दी| इसके साथ नकदी भी जेब से निकाल ली| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया तहरीर मिली है| जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|