लाश की तलाश में 6 फिट गहरा गड्डा खोदा, निकला काला जादू

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(क्मालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर में दो दिन से गायब युवक की लाश दफन होने के शक में पुलिस ने 6 फीट गहरा गड्डा खुद्बाया लेकिन उसमे युवक की जगह कालू जादू किये हुये नीबू -मिर्च निकले|

बीते 28 अगस्त को सुबह ग्राम शिलार चौरा निवासी 25 वर्षीय अवनीश पुत्र सियाराम दौड़ने की कहकर घर से निकला और फिर घर नही लौटा| जिसके बाद परिजनों ने उसी दिन थाने में उसकी सूचना दर्ज करा दी | पुलिस उसका आने का इंतजार कर रही थी| तभी बुधवार को उसके परिजनों को किसी ने सूचना दी की ग्राम दौलतपुर के निकट मोहन चौरिसिया के खेत में अबनीश की लाश दफन है|

परिजनों ने सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हरीओम प्रकाश त्रिपाठी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच के बाद नायब तहसीदार चुंडामणि को मौके पर बुला लिया| उनके सामने मजदूरों ने 6 फीट गहरा गड्डा खोदा लेकिन उसमे कुछ भी नही निकला| केबल 6 फीट नीचे कुछ नीबू,पुड़ी, पान, हरी गरी आदि निकला| जिसके बाद पुलिस बापस लौट गयी|