यातायात पुलिस ने डेढ़ सैकड़ा ई-रिक्शों पर लगाये स्टीकर

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर में जाम की झाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने ई-रिक्शों पर शिकंजा कसने का अभियान छेड़ रखा है| जिसके तहत अभी तक लगभग डेढ़ सैकड़ा ई-रिक्शों पर स्टीकर लगाये गये है|
नगर के लाल दरवाजे पर यातायात प्रभारी देवेश कुमार के द्वारा शाम को 5 बजे से 6 बजे तक अभियान चलाया जा रहा है| जिसके चलते अभी तक नगर पालिका में पंजीकृत 40 ई-रिक्शों और बिना पंजीकृत 90 ई-रिक्शों पर स्टीकर लगाये गये| इसके साथ ही साथ उनका रूट भी तय किया जायेगा|
यातायात प्रभारी ने बताया कि अभी अभियान जारी रहेगा|