यदुवंश ने युवाओं को दिया 2019 फतेह का मंत्र

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद:भाजयुमो के द्वारा आयोजित क्षेत्रीय कार्ययोजना बैठक में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के युवाओं को आगामी 2019 में लोक सभा चुनाव में फतेह का मंत्र दिया और उनकी नब्ज टटोली|
नगर के ठंडी स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित क्षेत्रीय कार्ययोजना बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने तकरीबन तीन घंटे तक युवाओं की क्लास ली| उन्होंने कहा की आगामी दो महीने बहुत की जादा महत्वपूर्ण है| इन्ही दो महीनों में भाजयुमों कार्यकर्ता पूरी ताकत झोंक दें| ताकि चुनाव को जीता जा सके| उन्होंने कहा कि सभी 17 जिलों से आये भाजयुमों जिलाध्यक्ष,महामंत्री,प्रदेश व क्षेत्र के पदाधिकारी पूरी तरह से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पंहुचाने का कार्य करें| उन्होंने बताया कि 11 जनवरी से आयोजित होने वाले पार्टी के विभिन्य कार्यक्रमों के विषय में चर्चा कर सफल बनाने की बात कही| इसके साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष का जनपद की सीमा से सभा स्थल तक तकरीबन एक दर्जन जगह स्वागत किया गया|
लाल दरवाजेपर बढ़पुर मंडल के अध्यक्ष शिवम दुबे,राजन सिंह,अनुज शर्मा,उपाध्यक्ष पंकज पाल,लखन प्रताप,राहुल उपाध्यय,अंशु दुबे,रामबाबू कुशबाह,आलोक राजपूत वही आईटीआई चौराहे पर अभय मिश्रा,शोले ठाकुर,बब्बा दुबे,रिंकू शाक्य आदि स्वागत किया| ने वही कार्यक्रम स्थल के बाहर जिलाध्यक्ष मयंक बुंदेला,उपाध्यक्ष पियूष त्रिपाठी,अंकुर मिश्रा,शाहाना बेबी आदि ने स्वागत किया| नगर अध्यक्ष रामवीर चौहान व नगर उपाध्यक्ष रानू दीक्षित ने जिला जेल चौराहे पर स्वागत किया| इस दौरान प्रदेश महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी,प्रदेश मंत्री प्रमोद विश्व कर्मा,क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे,उपाध्यक्ष अमन शुक्ला,कन्नौज जिलाध्यक्ष जीतू तिवारी,जिला प्रभारी भास्कर दत्त द्विवेदी,शिवांग रस्तोगी आदि रहे|