मोदी सरकार में अमेरिका भी बोल रहा “जय श्रीराम”

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास, शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन के राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता नें एक कार्यक्रम में पंहुचकर कहा मोदी की सरकार में देश को उस ऊंचाई पर खड़ा कर दिया कि अमेरिका भी जय श्रीराम बोल रहा है|
विकास खंड मोहम्मदाबाद के ग्राम खिमसेपुर में राज्य मंत्री का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया| जिसमे विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर नें मंत्री से खिमसेपुर को नगर पंचायत बनाने की मांग की| विधायक नें कहा कि इससे क्षेत्र का विकास तेजी से होगा| सांसद मुकेश राजपूत कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर मोदी सरकार ने साफ़ कर दिया की देश हित में फैसले लेने में सरकार पीछे नही है| उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण पर भी जोर दिया|
मंत्री नें कहा कि आज मोदी की सरकार आने के बाद विदेशों में लोग जान पाये की पीएम होता क्या है| अब यदि पीएम मोदी विदेश दौरे पर होते है तो उस देश में उसके  लिए तोपों को सलामी दी जाती है| जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है| आज अमेरिका जय श्री राम और
श्रीलंका ऊ नम: शिवाय बोल रहा है| उन्होंने कहा कि सपा के जन्मदाता मुलायम सिंह और बसपा के जन्मदाता मायावती है| लेकिन भाजपा के जन्मदाता कार्यकर्ता है|
इस दौरान संयोजक ध्रुव गुप्ता, दुर्ग गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष गंगाराम गुप्ता आदि नें मंत्री का स्वागत किया| जिलाध्यक्ष भाजपा भूदेव सिंह राजपूत आदि रहे|