मोदी और अमित शाह रंगा-बिल्ला की जोड़ी:प्रदीप आदित्य

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने आये पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भाजपा और मोदी पर तीखे तीर चलाये| उन्होंने मोदी और अमित शाह की जोड़ी को रंगा-बिल्ला की जोड़ी बताया| इसके साथ ही साथ कहा की यदि कांग्रेस की सरकार आयी तो जेल के भीतर किये जायेंगे राफेल मामले के चौकीदार|
नगर के सधबाडा निवासी कांग्रेस नेता प्रदीप जैन के आवास पर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने पत्रकारों से बात की| उन्होने कहा कि अपनी सरकार में जब उमा भारती मंत्री थी तो उन्होंने कहा था कि यदि गंगा ठीक नही हुई तो वह जल समाधि ले लेंगी| यह गंगा का ही पाप है कि वह चुनाव में लड़ने की हिम्मत नही जुटा पायी
उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से भाजपा केंद्र की सत्ता में आयी संविधान खतरे में है| उच्च न्यायालय के जज,सीबीआई के डायरेक्टर,आरबीआई के गवर्नर किस तरह सरकार से परेशान है यह सभी जानते है| मोदी ने अपनी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओ को दर किनार कर दिया| यह एक ही भावना से कार्य करते है| उन्होने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह गुजरात से आयी रंगा-बिल्ला की जोड़ी है|
अमित शाह के पुत्र जय ने एक वर्ष में 18 हजार करोड़ की सम्पत्ति बढ़ा ली| देश में बड़े लोगों के लिए अलग व छोटे लोगों के लिए अलग से कानून है| मोदी सरकार ने किसानो को 2 हजार रूपये देकर उनका मजाक बनाया है| कांग्रेस ने कई राज्यों में किसानो का कर्ज माफ़ किया है|  प्रदेश महासचिव यूथ प्रकोष्ठ दीपक शिवहरे आदि मौजूद रहे।