मै अपने मरने का खुद ही जिम्मेदार हूँ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:बीती देर रात आईपीएल सट्टे के चक्कर में सराफा कारीगर ने खुद को गोलीमार कर मौत के घाट उतार लिया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के सुतहटट्टी निवासी 20 वर्षीय अरविन्द पुत्र धनपाल नेहरु रोड पर एक सराफा दुकान में कारीगर था| बीती रात वह दुकान से लगभग दस बजे अपने घर गया| देर रात उसने घर के बाहर निकल कर खुद को तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली|गोली की आवाज सुनकर अरविन्द के चाचा कल्लू घर से बाहर आये और बुरी तरह लहुलुहान अरविन्द को 1:40 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| घटना की सूचना पर मृतक की माँ मीना देवी मौके लोहिया अस्पताल पंहुची और उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| अरविन्द का अभी विवाह नही हुआ था| उसके चार बहनें थी|
अरविन्द के दुकान मालिक अतुल वर्मा ने बताया कि अरविन्द आईपीएल सट्टा में अपना ध्यान अक्सर लगाता था| जिसके चलते वह टेंशन में था| हो सकता हो उसी डिप्रेशन के चलते उसने आत्महत्या की हो|लोहिया अस्पताल में पंहुचे अतुल वर्मा ने बताया कि उसने देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली| जिस पर उसने लिखा की वह अपने मरने का  खुद जिम्मेदार है| घुमना चौकी इंचार्ज तेज बहादुर ने मौके पर जाकर तमंचा बरामद किया| उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है| तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|