मेला शुभारम्भ पर अनदेखी का आरोप लगा भड़के कल्पवासी साधू,हंगामा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:मेला शुभारम्भ के दौरान कल्पवासी साधू अनदेखी का आरोप लगाया जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हो गये| उन्होंने शुभारम्भ पांडाल में ही अनदेखी का आरोप लगाकर हंगामा किया| जिससे मौके पर मौजूद अधिकारी अपना मुंह बंद करके खड़े रहे| उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही|
रामनगरिया के जिस पांडाल में मेले का शुभारम्भ होना था उसमे जिलाधिकारी मोनिका रानी ने हबन पूजन किया और गंगा-घाट पर दीपदान करने चली गयी| उसी समय अखिल भारतीय श्रीपंच तेरह भाई त्यागी खालसा के महंत बालक दास की अगुआई में संत एकत्रित हो गये| उन्होंने पंडाल में हंगामा शुरू कर दिया| साधुओं ने आरोप लगाया की उनकी जिला प्रशासन ने अनदेखी की है| साधुओं ने आरोप लगाया की जिलाधिकारी मोनिक रानी ने हबन पूजन में हिस्सा लिया| यह पहली बार हुआ है जब उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी नही ली गयी| उनको सम्मान नही दिया गया| जब पूजा पांडाल में डीएम नही मिली तो दर्जनों की संख्या में साधू उनके मेला कार्यालय जा पंहुचे| जंहा कुछ आक्रोशित साधू जमीन पर भी बैठ गये| वही पास में ही बैठे अतिरिक्त मजिस्ट्रे भानू प्रताप ने साधुओं की समस्या की तरफ कोई ध्यान नही दिया| साधुओं ने राशन ना मिलने की शिकायत भी की|
इसके बाद ब्रजकिशोर मिश्रा एडवोकेट व रवि मिश्रा साधुओं को पुन: पूजा पांडाल में ले गये| उन्होंने वही पर साधुओं को बैठाया और बातचीत की बाद में मामले को शांत कराया गया|
बरसात ने लेजर शो पर फेरा पानी
जिला प्रशासन के द्वारा गंगा के किनारे कराए जाने वाले लेजर शो के कार्यक्रम की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी थी| सोमबार को देर शाम लगभग आठ बजे शो का प्रदर्शन किया जाना था | लेकिन समय आते ही बरसात और आंधी आ गयी| जिससे व्यवस्था खराब हो गयी और लेजर शो को नही कराया जा सका|