मेरापुर और अमृतपुर थानाध्यक्ष का तबादला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा ने देर रात मेरापुर और अमृतपुर के थानाध्यक्ष हटा दिये है| उसके स्थान पर नई तैनाती भी की गयी|

मेरापुर में तैनात थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी को कार्यमुक्त कर दिया गया है| उनकी जगह पर राजेन्द्र रावत को थानाध्यक्ष मेरापुर बनाया गया है| वही अमृतपुर के थानाध्यक्ष देवेन्द्र
गंगवार को एसएसआई अमृतपुर बनाया गया है| फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात दरोगा सुरेन्द्र यादव को थानाध्यक्ष अमृतपुर बनाया गया है|