मेगा लोक अदालत में 1,54,997 मामलो को मिली राहत की साँस

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

dm-djlok-adalatफर्रुखाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय से तहसील न्यायालयों तक लोक अदालत का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में वादी पंहुचे| जिसमे मौके पर 1,54,997 मामलो का हुआ निस्तारण किया गया|

शनिवार को सुबह जिला जज के साथ जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी सुभाष सिंह बघेल ने लोक अदालत का दीप प्रज्जवलित कर और फीता काटकर किया| जिसमे दूर संचार, विधुत विभाग, वोडा फोन, आयकर विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, बीमा कम्पनियों व परिवाहन विभाग, एवं अन्य प्रशासनिक विभागों ने अपने-अपने स्टाल लगाये| जिसमे आये कुल मामलो में 1,54,997 का निस्तारण किया गया|

इस दौरान अपर जिला जज प्रथम प्रमोद कुमार, रविन्द्र कुमार दुबे,अपर जिला जज अब्दुल मोवीन, अपर जिला जज रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव सभी न्यायायिक अधिकारी मौजूद रहे|