मृगेंद्र सिंह फर्रुखाबाद के नये पुलिस कप्तान

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: योगी सरकार ने बीती रात 10 जिलो के पुलिस अधीक्षक सहित 28 आईपीएस के तबादले कर दिये| माना जा रहा है की यह निकाय चुनाव को देखते हुये किया गया है| इसी क्रम में फर्रुखाबाद के नये एसपी मृगेंद्र सिंह को बनाया गया है|

वर्तमान में जनपद सीतापुर में एसपी के पद पर तैनात आईपीएस मृगेंद्र सिंह वर्ष 2005 बैच के आईपीएस है| उन्हें बीते 27 अप्रैल 2017 को ही सीतापुर का एसपी बनाया गया था| जंहा लगभग 6 महीने वह एसपी रहे| जिसके बाद बीती रात उनका फर्रुखाबाद एसपी के पद पर तबादला कर दिया गया| वह एमए पास है| वह मूल रूप से यूपी के गोड़ा के निवासी है| अभी उन्होंने चार्ज ग्रहण नही किया है|

वही वर्तमान एसपी मोहित गुप्ता को अध्यात्मिक नगरी इलाहाबाद के कुंभ मेले का एसएसपी बनाया गया है| उन्होंने जिले का चार्ज बीते 26 सितम्बर को लिया था| ठीक एक महीने के बाद 26 अक्टूवर को उन्हें हटाया गया| इस बार जिले में वह केबल एक महीने ही एसपी रहे| बीते वर्ष 2012 में मोहित गुप्ता ने जिले का चार्ज लिया था| उस समय उनका केबल दो महीने बाद ही जिले से तबादला हो गया था| लेकिन 29 सितम्बर 2017 को उन्हें पुन: जिले का एसपी बनाया गया था|