मुकेश हत्याकाण्ड का आरोपी दुर्गेश पुलिस शिकंजे में

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्कापुल निवासी मुकेश पुत्र ओमप्रकाश की हत्या करने के आरोपी दुर्गेश मिश्रा को आखिर पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

बीते 16 मार्च को मुकेश के अपहरण में नामजद दुर्गेश मिश्रा निवासी नुनहाई कटरा के घर में मुकेश की सड़ी हुई लाश बरामद हुई थी। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने मुकेश के हत्यारोपी दुर्गेश मिश्रा को दबोच लिया। खबर यह भी है कि दुर्गेश को उसके बहनोई ने पुलिस के हवाले किया। दुर्गेश की गिरफ्तारी होने के बाद एसपी सुभाष सिंह बघेल सहित पुलिस के कई आला अधिकारियों ने पुलिस लाइन में पूछताछ की।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश के साथ दुर्गेश मिश्रा का मनोरंजन कर शुल्क को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद तकरीबन डेढ़ लाख रुपये का बताया गया है। जिसकी वसूली को लेकर आरोपी दुर्गेश ने योजना बनायी थी। योजना के मुताबिक दुर्गेश ने अपने साथियों के सहयोग से मुकेश को उसके घर से बुलाकर दुर्गेश के घर ले गये और रुपये वापसी करने का दबाव बनाया। जिस पर दुर्गेश और मुकेश में विवाद की स्थिति बन गयी। शोर शराबा होते देख आरोपी मुकेश को अंदर वाले कमरे में ले गये और उसके साथ लाठी डन्डों से पिटायी की। उसी दौरान डन्डे की नोक मुकेश की गर्दन में लग गयी। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद दुर्गेश मकान बंद करके फरार हो गया। शहर कोतवाली पुलिस ने दुर्गेश की छत पर पड़े हत्या में इस्तेमाल किये गये दो डन्डे व कपड़ों को बरामद किया है। शहर कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है। पूछताछ होने के बाद अदालत में पेश किया जायेगा।