मिस यूपी के ताज को लेकर मंच पर महाभारत

FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:युवा महोत्सव में आयोजित हुए विभिन्य कार्यक्रमों के बाद अचानक मिस यूपी के खिताब के लिए खेल हो गया| जीत का ताज दूसरे के हाथ में जाते ही दूसरी प्रतिभागी ने हंगामा कर दिया| हंगामा होता देख अयोजक मौके से खिसक गये| पुलिस मौके पर आ गयी|
मिस यूपी की प्रतियोगिता में लखनऊ की हर्षिता दुबे व जनपद मऊ की आकांक्षा तिवारी ने भी इसमे प्रतिभाग किया था| निर्णायक मंडल ने मिस यूपी का ख़िताब आकांक्षा तिवारी को दे दिया गया| इस बात पर प्रतिभागी हर्षिता दुबे ने कड़ी आपत्ति कर दी| हर्षिता ने आरोप लगाया की उसके साथ धोखा हुआ है| मिस यूपी का खिताब की असली हकदार वह ही है| आकांक्षा तिवारी को गलत तरीके से खिताब मिली भगत के चलते दिया गया है|
हर्षिता ने यह भी कहा की यंहा हुनर के हिसाब से खिताब नही दिए जाते| उसने हंगामा करते हुए चेतावनी दी की यदि उसको यूपी का खिलाफ नही दिया गया तो वह यंहा से नही जायेगी| यह देखकर आयोजक मौके से खिसक गये| कार्यक्रम से बत्ती गुल कर दी गयी| हंगामे की सूचना पर पुलिस मंच पर आ गयी| जिसके बाद पुलिस ने युवा महोत्सव के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा,संजीब मिश्रा बॉबी व आकाश मिश्रा आदि को दोबारा कार्यक्रम में बुलाया| हंगामा कर हर्षिता दुबे ने कहा की वह दोबारा से पुन: प्रतियोगिता कर सकती है| लेकिन वह जायेगी नही| इस बात से आयोजकों के हाथ पैर फूल गये|
आयोजकों ने मिस यूपी चुनी गयीं आकाक्षा तिवारी को पुन: बुलाया और उसका ताज लेकर हंगामा कर रही हर्षिता के सिर पर रख फोटो ग्राफ करा दिए| लेकिन प्रमाण पत्र नही दिया उसे मेल पर भेजने की बात कही| लेकिन वह अपने हाथों में प्रमाण पत्र लेनें की बात करती रही| जादा हंगामा देखकर आयोजक मिस यूपी की विजयी प्रतिभागी आकांक्षा को अपने कार्यालय में बुला ले गये| हर्षिता ने आरोप लगाया की क्या अश्लील कपड़े पहनने वाले को ही ताज दिया जायेगा| प्रतिभा को नहीसमिति के अध्यक्ष डॉ० संदीप शर्मा ने बताया की बात चल रही है| आकांक्षा को ही मिस यूपी माना जायेगा|