मिलावटी खोया जप्त कर लिये सरसों के तेल के नमूने

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने छापेमारी कर लगभग 20 किलो नकदी खोया जप्त किया| इसके साथ ही सरसों के तेल आदि के नमूने भी लिये|
अभिहित अधिकारी सतीश कुमार व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के निर्देशन में दीवाली पर्व पर मिलाबट खोरी रोकने के लिये अभियान चलाया गया| जिसमे शुक्रवार को सुबह कमालगंज टीम पंहुची जंहा व्यापारी टीम देख खिसक गये| मौके पर 20 किलो नकली खोया जप्त किया गया| जिस पर आढती बिल्लू यादव पुत्र ज्वाला सिंह पर कार्यवाही की गयी| वही टीम ने कम्पिल में राजकुमार पुत्र नानिक राम राठौर की दुकान से सरसों का तेल का नमूमा लेकर 45 किलोग्राम तेल सीज किया गया| यही टीम ने सतीश चन्द्र प[उतर सियारामके यंहा से भी सरसों के तेल का नमूना लिया|

आजम खां पुत्र कबीर खां की दुकान कंपिल में सेवई का नमूना लिया गया| फ़तेहगढ़ के ग्रानगंज से दुर्गेश पुत्र नेकराम की दुकान से मुनक्का व टाफी का नमूना लिया गया| ग्राम चाचूपुर से भगवानदीन हलवाई की दुकान से सोन पापड़ी का नमूना लिया गया| अभिहित अधिकारी ने बताया की टीम के साथ विमल कुमार, आशीष वर्मा,संतोष वर्मा आदि रहे|