मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के एक गाँव निवासी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|

पीडिता के पिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री बीते दिन गाँव के निकट आम बिनने गयी थी | तभी तुर्कीपुर निवासी राजीव ने उसकी पुत्री को साईंकिल पर बैठा लिया और खेत में ले गया| आरोपी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया| जब बच्ची चीखी तो आरोपी छोड़ कर भाग गया| पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया|

प्रभारी निरीक्षक राजेश पाठक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है| जाँच कर ली गयी है|