मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना की सूचना पर पुलिस जाँच कर रही है|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहसपुर निवासी 28 वर्षीय लेखराज पुत्र रामपाल बीते शुक्रवार को शाम अपना ट्रैक्टर ठीक कराने के लिए गया था| वह शाम को घर वापस आकर साइकिल से निकला| परिजनों ने बताया की तभी उसकी मार्ग दुर्घटना में काली नदी पुल के निकट धीरपुर नवीगंज मार्ग पर मार्गदुर्घटना हो गयी|
बीती रात 10:20 बजे लोहिया अस्पताल भाई जयराम ने भर्ती कराया| जंहा उसे डॉ0 अभिषेक चतुर्वेदी ने मृत घोषित कर दिया| जिसके बाद परिजन मौके पर आ गये| पत्नी ममता का सो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के चार पुत्री व तीन पुत्र है|