मार्ग दुर्घटना में दर्जी की मौत,भाई गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल मरीज को देखने आ रहे दर्जी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी| जबकि उसका भाई जख्मी हो गया |उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी 40 वर्षीय फतेह सिंह पुत्र फूल सिंह अपने भाई सत्यपाल के साथ बाइक से लोहिया अस्पताल आ रहे थे| तभी हजीयापुर तिराहे पर अचानक किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी| जिससे फतेह सिंह व उसका भाई गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| ईएमटी विनीत कुमार ने लोहिया अस्पताल पंहुचाया तो फतेह सिंह को मृत घोषित दिया| जबकि सत्यपाल को भर्ती किया गया|
घटना के बाद फतेह सिंह की माँ वर्मा देवी व पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|