मार्ग दुर्घटना में आधार की मौत,दो जख्मी

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:प्रधान के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे एक बाइक सबार की मौत हो गयी| जबकि दो जख्मी हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| इसमें एक की हालत गम्भीर बतायी जा रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम खगऊ निवासी प्रधान हरीश यादव के पुत्र सुरजीत की बारात जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज कटईया में जा रही थी| उसी में शामिल होने गाँव के ही 25 वर्षीय आधार पुत्र नबाब सिंह,28 वर्षीय जीतू पुत्र रामकृष्ण व 22 वर्षीय मलखान पुत्र रामफेरे बाइक से जा रहे थे| उसी दौरान थाना कमालगंज क्षेत्र के खुदागंज कतरौली पट्टी के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सबारों के जोरदार टक्कर मार दी| जिससे तीनो गम्भीर रुप से जख्मी हो गये| उन्हें सीएचसी कमालगंज में भर्ती किया गया| हालत गम्भीर होनें पर उन्हें लोहिया अस्पताल में रिफर कर दिया गया|
लोहिया अस्पताल में आधार को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि जीतू की हालत गम्भीर बतायी गयी| घटना की सूचना मिलने पर आधार की माँ मुन्नी देवी लोहिया अस्पताल आ गयी| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| खुदागंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया की जाँच की जा रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा|