मानक विहीन विधालयों को बंद करने की मांग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: जिले में चल रहे मानक विहीन विधालयो को बंद करने के साथ ही साथ अपनी विभिन्य मांगो को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बैठक कर रणनीति बनायी|
संगठन की सदस्य आशा शुक्ला के आवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि जनपद के अंदर तबादले हेतु जारी सूची में खामियों की भरमार है| रिक्त पदों की संसोधित सूची जारी की जाये| निरीक्षण दंडात्मक ना होकर सुधारात्मक किये जाये| मानक विहीन विधालय बंद हो| संगठन के मंत्री पीआर कश्यप ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियो द्वारा पारदर्शिता से सम्मानित होने वाले अध्यापको का चयन करने में पारदर्शिता का ध्यान नही दिया जाता|

प्रधानाध्यापक के साथ सहायक अध्यापक को भी सम्मानित किया जाये| इस दौरान अध्यक्ष पद पर रोली पाण्डेय, उपाध्यक्ष आशा शुक्ला, रेनू कठेरिया, मंत्री दीपक शर्मा, प्रचार मंत्री आशुतोष उपाध्याय आदि का चयन किया गया| वही राजेपुर व्लाक अध्यक्ष पवन मिश्रा तथा ताहिर गिजाली को बनाया गया|