माघ मेला रामनगरिया का भव्य शुभारम्भ

जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: एक महीने तक चलने वाले मेला रामनगरिया का वैदिक मंत्रोचारण के साथ शुभारम्भ जिलाधिकारी मोनिका रानी व एसपी मृगेंद्र सिंह, सीडीओ अपूर्वा दुबे ने कर दिया| इस बार गंगा के पुल पर रंगीन झालरों से सजाया गया है|

सोमबार को शाम लगभग 4 बजे जिलाधिकारी व एसपी ने प्रशासनिक गेट का फीता काटकर शुभारम्भ किया| इसके बाद पूजा पांडाल में पंहुचे डीएम-एसपी ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ हबन में आहुति दी| जिलाधिकारी के साथ में ही दर्जनों बटुकों ने भी हवन में बैठकर आहुति दी| हबन-पूजन के कार्यक्रम में बाद डीएम-एसपी, सीडीओ व अमृतपुर विधायक कारों से गंगा के घाट पर पंहुचे|

जंहा एक नाव को दुल्हन की तरह सजाया गया था| रंगीन झालर से पूरी नाव किसी नवबधू से कम नही लग रही थी| इस नाव पर डीएम मोनिका रानी, सीडीओ अपूर्वा दुबे, विधायक सुशील शाक्य आदि सबार हुये| उन्होंने गंगा में दीपदान किया| इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ,बीजेपी नेता शैलेन्द्र सिंह राठौर, राघव दत्त मिश्रा, संजय गर्ग, अंजुम दुबे,जमीन अहमद आदि रहे|

कर्मचारी के माला डालने पर भडके साधू
जिस समय डीएम-एसपी हबन कर रहे थे| उस समय साधुओं के गले में एक मेला कर्मी ने माला डाल दी| जिस पर साधू भड़क गये| बाद में एसडीएम अजीत सिंह ने साधूओं को शांत किया|
बीजेपी नेता रहे नदारद
मेले के शुभारम्भ के समय हर वर्ष जिसकी सरकार होती है उसी के जनप्रतिनिधि व नेता अधिक संख्या में नजर आते है| इस बाद केबल अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के साथ ही साथ शैलेन्द्र राठौर ही मुख्य रूप से नजर आये| अन्य जिला कमेटी के पदाधिकारी नजर नही आये| जो चर्चा का विषय रहा|