महोत्सव में 16 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) राजेन्द्र नगर महोत्सव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 16 जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने की कसम के साथ एक दूजे का हाथ थाम लिया| सामूहिक विवाह के दौरान अद्भुत नजारा दिखा| एक साथ जय माल डाली गयी और एक साथ सभी ने फेरे भी लिये|
सचिन यादव के जन्मोत्सव के दौरान महोत्सव में तीसरी बार सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव व सचिन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| जिसके बाद पंडाल में वेदी सजाई गयी| मंडप बनाया गया| जिसमे सभी दूल्हा-दुल्हन को फेरे कराए गये| जिसके बाद पूर्व मंत्री ने सभी को आशीर्वाद दिया| इस दौरान जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी,सपा महासचिव मंदीप यादव, पूर्व सपा महासचिव समीर यादव, प्रधान सिरोली सतेन्द्र,जितेन्द्र यादव,सपा उपाध्यक्ष जीतू यादव,यशवीर आर्य,आदि रहे|
सामूहिक विवाह में दिया गया क्या-क्या सामान
सामूहिक विवाह में जोड़ों को सचिन यादव की तरफ से एक सिंगल बैड,गैस सिलेंडर-चूल्हा,वर्तन,सिलाई मशीन,पंखा, वाटर कूलर, बक्सा, साड़ी, पायल,कूकर आदि सामान दिया गया|