महोत्सव में किसानो को उपलब्ध होंगे बीज और खाद

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

smir-yadv-nrendr-singhफर्रुखाबाद: मंगलवार से राजेन्द्र नगर मोहम्मदाबाद में शुरू होने जा रहे राजेन्द्र नगर महोत्सव के विषय में पूर्व मंत्री व अमृतपुर से विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि महोत्सव में इस बार किसानो को एक ही जगह पर अच्छे किस्म का बीज और खाद मिलेगी| जिसका लाभ जनपद के किसान उठा सकते है| इसके साथ ही साथ महोत्सव में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को भी मनाये जाने की बात कही|

नगर के नई बस्ती स्थित अपने आवास पर उन्होंने बताया कि महोत्सव में गरीब बेटीयों की शादी कराये जाने की तैयारी है| उन्होंने कहा पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने के लिये वह लखनऊ नही जा पायेंगे| इस लिये मुखिया का जन्म दिन राजेन्द्र नगर महोत्सव में ही मनाया जायेगा| उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव की बदौलत है| राजनीति करने के लिये बड़ी सोच होने की जरुरत है| इसका उदाहरण समय-समय पर सीएम अखिलेश यादव विकास कार्यो की घोषणा कर देते रहते है| एक्सप्रेस-वे और मैट्रो उनकी ही देन है|

उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह ने 1952 से राजनीति की शूरुआत की| इसके बाद उन्होंने जनता की सेवा से कभी भी मुंह नही मोड़ा| उसके बताये रास्ते पर ही वह चल रहे है| उनका गाँव राजेन्द्र नगर छोटा सा है| लेकिन उन्होंने आईटीआई, डिग्री कालेज और बिजली घर शरीके उनके गाँव में विकास की कहानी कह रहे है| नोट बंदी के सबाल पर उन्होंने कहा कि अब एक काम ठीक है कि पैसे के दम पर चुनाव लड़ने वाले अब रास्ते पर आ जायेंगे| पिछले चुनाव में लोगो ने किसी का खाया लेकिन वोट उन्ही को दिया|

राजेपुर व्लाक से अभी तक कोई भी विधायक जीत कर नही गया लेकिन वह ही राजेपुर से चुनाव जीते थे| जिले के जनप्रतिनिधि अपना-अपना राग अलाप रहे है| उन्हें विकास की कोई चिंता नही है| इस दौरान समीर यादव आदि मौजूद रहे|