महीयसी के स्मृति दिवस पर साहित्कारो ने किया याद

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: साहित्कारो एवं साहित्य प्रेमियों ने महीयसी महादेवी वर्मा के प्रतिमा स्थल पर पंहुचकर पुष्पांजली अर्पित कर उनके जीवन पर विचार व्यक्त किये| साहित्यिक संस्था अभिव्यंजना व महादेवी पीठ के साहित्कार पंहुचे |
शहर के पल्ला गल्ला मंडी स्थित महादेवी की प्रतिमा पर पंहुची अभिव्यंजना प्रमुख डॉ० रजनी सरीन ने पुष्पांजली अर्पित करने के बाद कहा कि महादेवी नगर के ही नही सारे देश की शान है| उनकी याद में सभागार का निर्माण होना चाहिए| साहित्कारो ने संकल्प लिया की रेलवे रोड को महादेवी वर्मा मार्ग अंकित करे| ताकि यह चलन में आ सके| इस दौरान मोहन अग्रवाल, सुधांशु दत्त, सुरेन्द्र पाण्डेय, डॉ० पल्लव सोमबंशी, जबाहर सिंह गंगवार, उपकार मणि, रामजी वाजपेयी, आशा दुबे, रविन्द्र भदौरिया, संजय गर्ग, उदय पाल आदि मौजूद रहे|

वही महादेवी स्मृति पीठ के शिवओम अम्बर, राजन महेश्वरी, रमेश त्रिपाठी, महेश चन्द्र शुक्ल, आर सी सक्सेना आदि ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजल अर्पित की|