महिला सिपाही ने फांसी लगाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) मंगलवार को घर के कमरें में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला खरेक निवासी लाल बहादुर पाल की 22 वर्षीय पुत्री अंजू पाल बीते 6 महीने पहले 12 जुलाई 2018 को पुलिस में भर्ती हुई थी| इसके बाद उसने गजियाबाद में पुलिस का प्रशिक्षण लिया और उसके बाद उसे आगरा में पुलिस लाइन में योगदान किया था| बीते 26 जनवरी को उसके बहनोंई अंकित पाल निवासी कन्नौज के छिबरामऊ के ग्राम खमरियापुर की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गयी थी| जिसके बाद वह 27 जनवरी को वह खमरियापुर आयी और उसके बाद शाम को भाभी बीना के साथ अपने गाँव गांव नगला खरेकआ गयी|
मंगलवार को उसने सुबह लगभग दस बजे अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| घटना की सूचना पर कोहराम मच गया| मृतका अंजू की माँ माया देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक डीबी तिवारी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| सूत्रों के अनुसार अंजू की नौकरी करने को राजी नही थी| परिजन उससे जबरन नौकरी का दबाब डालते थे| इस बात से लेकर कई बार परिजनों और अंजू में विवाद भी हुआ था| फ़िलहाल इसका कोई साक्ष्य नही मिला| पुलिस पुलिस बहनोंई की मौत के कारण ही आत्महत्या का कारण मान रही है|
प्रभारी निरीक्षक डीबी तिवारी ने बताया कि अभी जाँच में यही निकल कर आया है कि उसके बहनोई की मौत से झुब्ध होकर फांसी लगा ली है| जाँच की जा रही है| शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|