महिला व उसके परिजनों को घोड़ो ने रौंदा

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) कस्बे में निकली राम बारात देखकर जा रही महिला व उसके परिजनों को घोड़ो ने कुचल दिया| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| उसे उपचार हेतु भर्ती किया गया|

थाना क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर निवासी महिला कांतिदेवी पत्नी नंदराम अपनी पुत्रबधू माधुरी, पौत्री सुनैना आदि के साथ राम बारात देखने के लिये आयी थी| बारात देखकर वह घर जा रही थी| तभी कुछ शरारती युवको ने सड़क किनारे खड़े घोड़ो को भगा दिया| भगदड़ मचने पर दौड़ रहे घोड़ो ने कन्तिदेवी को कुचल दिया| साथ ही उसके साथ आयी बधू व अन्य परिजन भी चुटहिल हो गये| महिला को उपचार हेतु भर्ती कराया गया|