महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: गुरुवार को नगर में वट सावित्री पर्व मनाया जा रहा है| सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्षों के पास रौनक रही| सुहागिनों ने पति की लम्बी उम्र और सुख शांति के लिए वट वृक्ष की पूजा की|
नव विवाहिताओं में वट सावित्री पूजा को लेकर खास उत्साह दिखा| वट वृक्ष को आम, लीची सरीखे मौसमी फल अर्पित करने, कच्चे सूत से बांधने और बियेन (हथ पंखा) से ठंडक पहुंचाने के बाद महिलाओं ने आस्था के साथ इसकी परिक्रमा की| पूजा के बाद वट सावित्री कथा भी सुनायी गयी| पूजा करने वाली महिलाओ की लम्बी कतारे देखी गयी| वही शनि जयंती पर भी शनि मन्दिरों में भीड़ उमड़ी|