महासभा पदाधिकारियों को मस्तक पर तिलक लगाने की नसीहत

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: हिन्दू महासभा की एक बैठक का आयोजन किया गया| जिसमें संगठन के पदाधिकारियों को घर से निकलने से पहले मस्तक पर तिलक लगा कर निकलने की सलाह दी गयी|
नगर के कूंचा भवानी दास निवासी नगर प्रभारी रोहित दीक्षित के आवास पर बैठक क आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे| बैठक में पंहुचे जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा कि सभी संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर से निकलने से पूर्व मस्तक पर तिलक लगाकर निकलने की नसीहत दी| बैठक में पदाधिकारियों में नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया गया| इस दौरान अध्यक्षता प्रमोद दीक्षित व संचालन सौरभ मिश्रा ने किया|
कमलेश पाण्डेय, दुर्गेश सक्सेना, सत्यम मिश्रा, आलोक शुक्ला, मोनू तिवारी, सौरभ चौहान, राहुल कुमार, रजनीश मिश्रा, सचिन अवस्थी, राहुल कुमार, गोपाल कश्यप आदि रहे|