महासभा ने की हिन्दू न्याय पीठ की स्थापना

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:हिन्दू महासभा ने रविवार को हिन्दू न्यायपीठ की स्थापना की| न्याय पीठ के सदस्यों के अनुसार हिन्दू समाज के लोगों के आपसी विवादों को सुलह-समझौता के माध्यम से निपटाना है|
नगर के चौक स्थित श्रीराम दुलारी मन्दिर में हिन्दू न्याय पीठ की स्थापना की गयी| जिसमे हिन्दू समाज के आपसी मामलों को सुलह-समझौता के माध्यम से निपटने का प्रयास किया जायेगा| साप्ताहिक अवकाश मंगलवार को होगा| न्याय पीठ पंच परमेश्वर के सिद्धांत पर कार्य करेगी| पीठ में तीन स्थाई सदस्य व दो आस्थाई सदस्य रहेंगें| स्थाई सदस्यों में ओम प्रकाश गुप्ता,राजेश मिश्रा,दीपक द्विवेदी एडवोकेट होंगे|
रविवार को दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज आस्थाई सदस्य रहे| उनके ही नेतृत्व में वैदिक मंत्रोचार के साथ पीठ की स्थापना की गयी| इसके साथ ही आस्थाई सदस्य में राहुल कुमार सोनू को बनाया गया है| इस दौरान हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा,कानपुर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी,सौरभ मिश्रा,सौरभ राजपूत,नितिन शर्मा,गौरक्षा से सचिन शर्मा,प्रांशु शाक्य आदि रहे|