महामंडल विधान के समापन पर निकाली भव्य शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:इंद्रध्वज महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के समापन पर जैनसमाज ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया| जिसमे शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से गुजारी तो उसका जगह-जगह स्वागत किया गया|
मंगलवार को दोपहर शहर क्षेत्र के सधबाड़ा नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शोभायात्रा प्रारम्भ की गयी| शोभायात्रा धुमना बाजार,नेहरुरोड,चौक, लोहाई रोड होते हुये पुन: सधबाड़ा मन्दिर में समाप्त हुई| यात्रा में शामिल महामंडल विधान के पात्रों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया| नेहरू रोड पर व्यापारी नेता पुन्नी शुक्ला व संजय गर्ग ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया| शोभायात्रा में सौदर्य इंद्र,यज्ञ नाईक,धन कुबेर,महेंद्र इंद्र,ईशान इंद्र आदि पात्रों की रखों पर बैठाकर शोभायात्रा में शामिल किया गया| इस दौरान प्रतिष्ठाचार्य पुष्पेन्द्र शास्त्री,सांसद मुकेश राजपूत,सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,एमएलसी पुष्पराज जैन,अनीता द्विवेदी,भाजपा नेता मोहन अग्रवाल,राहुल जैन आदि मौजूद रहे|