चुनाव के लिये जमीन तैयार करे किसान मोर्चा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्ट्री के द्वारा किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे बीजेपी को किसानों की हितैशी पार्टी है| उन्होंने किसान नेताओं को आगामी 2019 के चुनाव के लिये लग जाने के नसीहत दी|
नगर के कादरी गेट स्थित बीजेपी के कैम्प कार्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री व जिला प्रभारी गोविन्द सिंह भदौरिया ने कहा की देश में लगभग 70 प्रतिशत आवादी किसानों की है| आगामी 2019 के लिये किसान मोर्चा को हर मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन करने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा की कमेटी गठन के बाद 10 अक्टूवर से हर मंडल पर बैठकों का आयोजन किया जायेगा सरकार किसानों के लिये कई कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है| उन्होंने किसान मोर्चा के लोगों को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की सलाह दी| उन्होंने दावा किया की आगामी 2019 चुनाव में महागठबंधन को जनता द्वारा सबक सिखाने की बात कही|
जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि किसान देश की रीढ़ है| एक जुटता के साथ किसान मोर्चा के कार्यकर्ता काम करे|
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने भी विचार व्यक्त किये| संचालन जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कटियार ने किया| सुग्रीव सिंह, विस्तारक धीरेन्द्र कुमार, शिवांग रस्तोगी, प्रदीप अवस्थी, मान सिंह कुशवाह आदि रहे|