मवेशी चोरों ने वृद्ध को गोली मरकर किया घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीती रात थाना क्षेत्र के ग्राम नगला दरियाव में मबेशी चोरी करने के इरादे से घुसे बदमाशो ने अपने को चंगुल में फंसता देख फायरिंग कर दी| जिससे गोली वृद्ध के लग गयी| उसे उपचार हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है |

शुक्रवार देर रात लगभग डेढ़ बजे तीन बदमाश मवेशी चोरी के इरादे से गाँव में दाखिल हुये | तभी जानवरों के निकट चोर सुनकर गाँव के ही रतिराम ने चोर होने की आवाज लगा दी| जिस पर पड़ोसी पप्पू ने भी उन्हें घेरने का प्रयास किया | फंसता देख बदमाशो ने फायरिंग कर दी| तभी घर के बाहर बरामदे में लेटे वृद्ध 65 वर्षीय दलवीर सिंह पर बदमाशो ने दो फायर झोक दिये| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| बदमाशो ने भागते समय ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से रफूचक्कर हो गये| घायल दलवीर को परिजन लोहिया अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|