मनरेगा सूची में दर्ज मिले प्रधान के परिजन

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) प्रधान के खिलाफ शिकायत की जाँच करने पंहुचे बीडीओ को उसकी पुत्री,बेटा व पुत्रबधू मनरेगा मजदूर की सूची में में दर्ज मिले| जिसपर कार्यवाही होना तय माना जा रहा है | वही शिकायत की और जाँच भी की गयी| जिसमे घपले वाजी सामने आ रही है|
बीते 21 सितम्बर 2017 को किसान दिवस के दौरान विकास खंड कमालगंज के ग्राम बहौरा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत करप्रधान संतोषा देवी ए द्वारा गाँव के विकास कार्यों में की जा रही घपलेबाजी की शिकायत हुई थी| जिसमे कहा गया था कि 80 मीटर सड़क को 45 मीटर ही बनाया गया| जिसमे मानक के हिसाब से 6 इंच लम्बाई होनी चाहिए जो 4 इंच है| प्रधान के परिजन मनरेगा मजदूर की सूची में दर्ज है|
जिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को बीडीओ रामजी जयसवाल, सचिव ब्रजनंदन लाल व जेई जाँच करने पंहुचे| जंहा उन्हें मनरेगा की सूची में प्रधान की पुत्रबधू,विवाहिता बेटी, पुत्र आदि परिजन मिले| वही किसान यूनियन नेता प्रभाकांत मिश्रा ने भी शिकायत की| ग्रामीणों ने मनरेगा में जो काम किया उसका भी पैसा नही मिला| अधिकारीयों को प्रधान का पक्ष लेते देख ग्रामीण भड़क गये उनका बीडीओ से विवाद भी हो गया| जमकर नारेबाजी की| बीडीओ रामजी जयसवाल ने बताया कि मनरेगा मजदूर प्रधान के परिजन मिले| और जो भी कमियां मिली है| उनकी जाँच रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजी जायेगी|