मतदाता संख्या बताने में फेल हुये दावेदार

FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए आयोजित बैठक में क्षेत्रीय संगठन प्रमुख के सामने नगर निकाय चुनाव के दावेदार मतदाता संख्या तक बनाते में असफल साबित हुये|
कस्बे के गेस्ट हाउस में हुई भाजपा की बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन प्रमुख दीप अवस्थी ने भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदारों की बैठक का आयोजन किया| जिसमे उन्होंने चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की | क्षेत्रीय संगठन प्रमुख ने दावेदारों से पूंछा की नगर निकाय के मतदाताओं की संख्या कितनी है| लेकिन दावेदार फेल नजर आये| यह देख उन्होंने दावेदारों को नसीहत दी की चुनाव के लिये सबसे महत्वपूर्ण है कि उसके मतदाताओ की संख्या पता हो| उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता कम से कम 50 लोगों का वोट बनवायेगा| साथ ही साथ यह भी कहा गया कि विपक्षियों के द्वारा बनवाये गये फर्जी वोटो को भी कटवाने पर सभी का ध्यान रहे|
वही जिला के नगर निकाय चुनाव के प्रभारी शैलेंद्र सिंह राठौर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। शिवकुमार गोयल डा. देवदत्त राजपूत आदि ने विचार व्यक्त किये। राजीव गुप्ता,सतीश शंखवार, मनोज हलवाई, प्रदीप सिंह,संजय कमल रहे।