शहीद मणींद्र की वीरगाथा सुन हर आंख हुई नम

CRIME FARRUKHABAD NEWS JAIL जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ सेन्ट्रल जेल पर हर वर्ष की भांति गुरुवार को भी शहीद मणींद्र नाथ बनर्जी की याद में शहीद स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे जेल अपने बंद होने  के दौरान अंग्रेजों की यातनाओं के चलते शहीद होने वाले मणींद्र की शहादत हो याद कर हर एक आंख नम और सीना गर्व से चौड़ा दिखाई दिया|
सेन्ट्रल जेल मुख्य द्वारा के सामने क्रन्तिकारी देव सिंह की अध्यक्षता में शहीद स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया| मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मोनिका रानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीओ राजेन्द्र पैंसिया पंहुचे|डीएम व सीडीओ ने पहले शहीद मणींद्र नाथ बनर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया|
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने शहीद उपवन में आम के पौधे लगाये|जेल अधीक्षक एसएच
एम रिजवी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देव सिंग को शाल उठाकर सम्मानित किया| जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा की मणींद्र नाथ बनर्जी की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा| उन्होंने अंग्रेजो का साथ देनें वाले अपने मामा की हत्या कर दी| उसके बाद जेल में आन्दोलन के दौरान वह शहीद हो गये| देश को उनकी शहादत पर गर्व है|
जेल के बैंड ने देश भक्ति के गीतों से समा बांधी| सीडीओ व जेल अधीक्षक, अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, दिलदार हुसैन, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये| संचालन रामकृष्ण राजपूत ने किया| इस दौरान जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह, जेलर पीके सिंह, सुरेश चन्द्र, उपकारापाल अरविन्द कुमार, सुरेन्द्र मोहन, पीके मिश्रा, रीतेश शुक्ला, अवधेश शुक्ला, सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी,नानक चंद आदि रहे|