मकान गिराने पर थानाध्यक्ष व् सर्वोदय नेता में झड़प

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम निबिया इटावा-बरेली हाई के किनारे बनाये गये मकान दुकान को सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह द्वारा गिरा देने के बाद मौके पर पंहुचे थानाध्यक्ष से उनकी तीखी झड़प हुई| बाद में पुलिस ने दोनों को यथा-स्थिति बनाये रखने के निर्देश दिये|

अमृतपुर तहसील के ग्राम खगटौरा निवासी जगवीर सिंह यादव व् बलिस्टर सिंह ने निबिया इटावा-बरेली हाई के किनारे मकान दुकान बना लिये थे| जिसके बाद उनका सियाराम से विवाद चल रहा था| मंगलवार को अधिवक्ता व सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह कोर्ट के आदेश के साथ ही जेसीबी लेकर पंहुचे और दुकान व मकान गिरा दिया| सूचना मिलने पर एसडीएम बसंत कुमार, थानाध्यक्ष सुशील कुमार मौके पर पंहुचे जंहा लक्ष्मण सिंह की थानाध्यक्ष से जमकर विवाद हो गया| पुलिस इसके बाद वैकफुट पर आ गयी|

बाद में अफसरो के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है| एसडीएम बसंत कुमार ने बताया की लेखपाल को बुलाकर जाँच करायी जायेगी| इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी|