मकान का बरामदा गिरने से ग्रामीण गंभीर

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बरसात के कारण अचानक मकान का बरामदा टूट कर गिर गया| जिससे गृहस्वामी गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी 40 वर्षीय संतोष कठेरिया अपने घर के बाहर बरामदे में हाथपैर धो रहे थे| तभी अचानक बरामदा भरभरा कर गिर गया| जिससे संतोष उनके नीचे दबकर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| जिसके बाद 108 एम्बुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल भेजा गया| घायल की पत्नी लाजवती ने बताया कि घर पुराना हो गया था| उसके साथ ही जलभराव से मकान की निहास ही कमजोर हो गयी थी| जिसके चलते उसका बरामदा गिर गया|