मकर संक्राति गंगा स्नान पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक

फर्रुखाबाद:मकर संक्रांति के पावन पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ के लिए प्रशासन चौकसी बरतने में जुटा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन की तरफ से भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है| जो घाटों पर अपनी नजर रखेगी|
मंगलवार को मकर संक्रांति का पवित्र स्नान पर सभी घाटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है| जिसके चलते पांचाल घाट,बरगदिया घाट,कमालगंज के श्रंगीरामपुर,शमसाबाद के ढाई घाट,कंपिल के अटैना घाट पर पुलिस का कड़ा पहरा होगा| आधी रात से ही श्रधालुओं का आना प्रारंभ हो जायेगा| जिससे पुलिस को लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिए गये है|