मंहगाई के विरोध में व्यापारियों का मशाल जुलूस

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जिला उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को मंहगाई के विरोध में बाजार बंद करने की घोषणा की है| इससे पूर्व व्यापारियों ने गुरुवार को शाम मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया|
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आवाहन पर डीजल, पेट्रोल, गैस, जीएसटी व चरम सीमा पर बढ़ रही मंहगाई के विरोध में व्यापार मंडल ने आगामी 28 सितम्बर को बंद की घोषणा की है| गुरुवार की शाम को व्यापारी लाल सराय टंकी से चौक तक मशाल जुलूस लेकर निकले और नारेबाजी की| व्यापारी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पुन्नी शुक्ला,अजीत जैन, किशन कन्हैया, प्रभात पाण्डेय, विमल गुप्ता,मुकेश चतुर्वेदी, विशाल राठौर, पवन कुमार, बंटी सरदार आदि रहे|