मंहगाई की मार झेल रही यूपी की जनता

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(राजेपुर)समाजवादी पार्टी के बूथ सम्मेलन में बीजेपी की योगी सरकार को निशाने पर लिया गया| सपा नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार में आम जनता बेहाल है| मंहगाई की मार ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है| आगामी लोक सभा चुनाव में जनता इसका जबाब देगी|
कस्बे के एक विधालय में आयोजित अमृतपुर विधान सभा के बूथ सम्मेलन में सपा कार्यकर्ता बीजेपी पर जमकर बरसे| पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने कहा की सीएम योगी आदित्यनाथ राजेपुर क्षेत्र का हवाई सर्वे करके चले गये| लेकिन राहत के नाम पर केबल जुमले मिले| सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है| पूर्व लोक सभा प्रत्याशी सचिन सिंह यादव ने कहा कि आज युवाओं को जागरूक होने की जरूरत है| युवा जब जागेगा तभी सत्ता परिवर्तन होगा| सभी अपने बूथ को मजबूत करे| पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे है| महासचिव मंदीप यादव,पूर्व जिला महासचिव समीर यादव,विकास गुप्ता,यशवीर आदि ने भी विचार व्यक्त किये| संचालन मनमोहन मिश्रा ने किया|