भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, अबैध बंदूक सहित तीन गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया| विवाद के दौरान अबैध लाइसेंसी बंदूक तान दी| मौके पर पंहुची पुलिस ने बंदूक सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया|
थाना क्षेत्र के भरखा निवासी कृष्णपाल पुत्र पुत्तु सिंह के साथ गाँव के ही अवनीश व इंद्रेश के बीच भूमि को लेकर विवाद चल रहा है|बुधवार शाम को पुन: दोनों पक्षों में विवाद हो गया| विवाद के दौरान कृष्ण पाल सिंह नें अवनीश आदि पर अबैध लाइसेंसी बंदूक तान दी| घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने कृष्णपाल उसकी बंदूक के साथ ही अवनीश व इंद्रेश को दबोच लिया|
पुलिस नें अवनीश व इंद्रेश को शांति भंग में गिरफ्तार किया है| जबकि कृष्ण पाल को अबैध हथियार रखने में गिरफ्तार किया गया है| बंदूक ग्राम सथरा निवासी श्यामपाल की बतायी जा रही है|