भूमि विवाद में जीजा को साले ने पीटा,लूट का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:अंतिम संस्कार में शामिल होने आये ग्रामीण को उसके साले व साथियों ने जमकर पीट दिया| जिसके बाद उसने चैन लूट लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है |
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम महरूपुर खार निवासी अशोक कुमार पुत्र सियाराम शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट पर एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आये थे| उसी दौरान वह पुरानी पर गंगा स्न्नान कर रहा था| तभी उसके साले विनोद व उसके साथियों ने अशोक के साथ जमकर मारपीट कर दी| जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| अशोक ने चैन लूट लेने का आरोप भी लगाया है| उसके पुलिस को तहरीर दी है| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|