भूमि विवाद में ग्रामीण की पीट-पीट कर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:भूमि विवाद में चलते ग्रामीण की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी| पुलिस घटना की जाँच पड़ताल में जुट गयी है|
थाना अमृतपुर के बस स्टेशन के निकट निवासी 55 वर्षीय मुन्नू उर्फ़ अजय अग्निहोत्री का गाँव के ही गंगाराम दुबे से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था| रविवार की शाम गंगाराम के साथ परिजन उसी भूमि पर तार लगा रहे थे| मुन्नू के भतीजे मोनू ने बताया की मुन्नू अग्निहोत्री उनके भाई प्रदीप व पुत्र पंकज ने इस पर आपत्ति की| जिस पर विवाद बढ़ गया और जमकर मारपीट हो गयी| जिससे मुन्नू सिंह पर लोहे की राड और ईंट से हमला किया गया जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पंहुचे जंहा से हालत गम्भीर होने पर उन्हें रिफर कर दिया गया| उन्हें लेकर आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम पंहुचे| जंहा उसे मृत घोषित कर दिया गया| वही दूसरे पक्ष के घायलों को सीएचसी राजेपुर में भर्ती किया गया है|
सीओ अमृतपुर सुरेन्द्र तिवारी ने बताया की दो पक्षों में भूमि विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया गया है| अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|