भूमि विवाद के मारपीट के साथ फायरिंग,तीन घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर महाभारत हो गयी| मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गयी| विवाद में महिलाओं सहित तीन गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें सीएचसी से लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पपड़ी निवासी 45 वर्षीय इरशाद पुत्र छिद्दू खां का रिश्तेदारों से भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था| विवादित भूमि का मामला न्यायालय में चल रहा था| विवादित भूमि पर आरोपी निर्माण कराने लगे| जब इरशाद ने इसका विरोध किया तो आरोपियों से विवाद हो गया| विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी| विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई| जिससे इरशाद का हाथ जख्मी हो गया| वही इरशाद के साथ ही उसकी पत्नी सीमा उर्फ़ आसमा परबीन, माँ 70 वर्षीय इस्लामी बेगम बुरी तरह जख्मी हो गयी|
घटना की सूचना पर कोतवाली के अपराध निरीक्षक राधेश्याम व कस्बा चौकी इंचार्ज बलराज भाटी आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी पर भर्ती कराया| जंहा से हालत गम्भीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया|प्रभारी निरीक्षक ने बताया की फायरिंग नहीं हुई है| मारपीट हो गयी थी| जाँच की जा रही है| जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

Comments are closed.