भूमि विवाद के मामले बने रहे अफसरों का सिरदर्द

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) जिलाधिकारी मोनिका रानी शीत कालीन भ्रमण के दौरान चौपाल लगायी| जिसमे वह अपने अफसरों के साथ भूमि विवाद के मामलों में उलझी नजर आयी| उन्होंने अधिकारियों से जल्द मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिये|

विकास खंड के ग्राम सकवाई में पंहुची जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना| अधिकतर मामले भूमि विवाद से सम्बन्धित आये| निस्तारण किसी का भी नही हो सका| डीएम के सामने 25 शिकायते आयी| रीना पुत्री ओमपाल ने शिकायत कर कहा की उनकी पट्टे की भूमि पर सरकारी आवास नही बन प् रहा है| रामनरेश,मेबाराम व सुरेश दिवाकर ने भी पट्टे से सम्बन्धित शिकायत की| उन्होंने गांव के विकास कार्यों को भी जाना| सरकारी लाभों के विषय में ग्रामीणों से जानकारी की|

सीडीओ पूर्व दुबे, एसडीएम सदर अजीत सिंह, समाज कल्याण अधिकारी राजेश बघेल, तहसीलदार भूपेन्द्र सिंह, बीडीओ आदि रहे|