भूमि कब्जे को लेकर दो थानों की सीमा पर फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र व् थाना मऊदरवाजा की सीमा पर भूमि कब्जे को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हो गयी| घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नही पंहुची|

राजेपुर ग्राम प्रधान धर्मपाल निवासी भावपुर ने बताया की कुछ लोग ग्राम सभा की लगभग 50 बीघा भूमि को जबरन जोत रहे थे| तभी इसका विरोध करने पर दबंगो ने ताबडतोड़ फायरिंग कर दी | घटना के कई घंटो के बाद भी पुलिस मौके पर नही पंहुची| थानाध्यक्ष ने जानकारी होने से इंकार कर दिया|