भूमाफियाओं के कब्जे में सरकार की सैकड़ो बीघा भूमि

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल) योगी सरकार के द्वारा लाख प्रयास के बाद भी जिले में भू-माफियाओं का राज कायम है| जिला प्रशासन उन पर हाथ डालने से हिचकिचा रहा है| जिससे खुलेआम भू-माफिया सैकड़ो बीघा भूमि पर कब्जा किये हुए है|
तहसील कायमगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहबलपुर के सोतानाला,ग्राम पंचायत कमरुद्दीन नगर,हजरतगंज,सिवारा खास,पहाड़पुर व सवितापुर बिहारीपुर में सैकड़ो बीघा जमीन कब्जा कर भू-माफिया सरकारी तन्त्र से मिलकर लाखो रूपये कीमत की फसल उगा रहे है| सरकार के फरमान पर कोई ध्यान नही दे रहा है| सैकड़ो बीघा भूमि पर गेहूं, गन्ना, सरसों आदि की फसल भूमाफियाओं द्वारा लगायी गयी है| लेकिन कोई इसे देखने वाला नही है|
एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि जानकारी के बाद कई लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है| फसल को नीलाम भी किया गया था।अब दोवारा जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।