भीषण संग्राम के बाद राम ने किया रावण का वध

FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक

फर्रुखाबाद:राम-रावण के भीषण संग्राम के बाद आखिर असत्य पर सत्य की विजय हुई और भगवान राम ने रावण का वध कर दिया| रावण के धरासाई होते ही जय श्री राम के उद्घोष लगे|

फ़तेहगढ़ के रामलीला कमेटी ने आर्मी मैदान में रावण, मेघनाथ व कुंभकरण का पुतला दहन किया गया| जिसके बाद लोगो ने मेले का लुफ्त उठाया| वही मधु रामलीला मंडल ने थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरुगांव मन्दिर के पीछे रावण का दहन किया | इससे पूर्व नेहरु रोड से राम-रावण का युद्ध शूरू हुआ और चौक-पक्का पुल होता हुआ मैदान में पंहुचा| जंहा भीषण संग्राम हुआ| उसके बाद भगवान ने रावण का वध कर दिया|

वही कमेटी में पदाधिकरियो ने थानाध्यक्ष भुबनेश कुमार व बधार चौकी इंचार्ज संजय यादव को कार्यक्रम सफल बनाने के लिये सम्मानित किया गया|