भीषण गर्मी में झुलस रहे मासूम छात्र

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: शूरू हुई भीषण गर्मी का सामना मासूम छात्र -छात्राओ को करना पड़ रहा है| जिसके चलते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर विधालयों का समय बदलने की मांग की है|

संगठन के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप चौधरी को ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा गया है कि कक्षा एक से आठ तक के सभी विधालयों का समय तत्काल बदला जाये| वर्तमान में समय 8बजे से 1 बजे तक है| जिसे अब 7 बजे से 12 बजे का क रने की मांग की गयी|

बीएसए संदीप चौधरी ने जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया|