भीषण गर्मी के सितम नें जनमानस को किया पस्त

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: भीषण गर्मी में तापमान बढ़ने से आम जनमानस त्रस्त हो चुका है। गर्मी से हो रही परेशानी की वजह से लोगों ने दोपहर के वक्त घरों से निकलना कम कर दिया है। इससे दोपहर के वक्त बाजारों और शहरों में सन्नाटा छाया रहता है।
सरकारी कर्मचारियों और सन्डे को साप्ताहिक अवकाश पर रहने वाले कर्मचारियों के कई कार्यक्रम तय होते हैं। बीते रविवार को कड़ी धूप खिलने की वजह से लोगों की घरों से निकलने की हिम्मत ही नहीं हुई। वहीं कुछ लोग निकले को सिर और चेहरे को सूती कपड़ों से ढककर ही निकले। गर्मी अधिक होने पर जिसे जहां छाया मिली, उसने वहीं पर बैठने में भलाई समझी।
दोपहर में टाउनहाल के पास एक वृद्ध मिली तो वह बंद दुकान के सामने ही लेट गए। तपती दुपहरी में लोगों की हालत खराब हो रही है। इससे लोग डिहाइड्रेशन, दस्त, उल्टी, जुकाम के शिकार हो रहे हैं। गर्मी से बचाव के तमाम तरीके अपनाने के बाद भी लोग बेहाल हो रहे हैं।