भीषण आग में चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) भीषण आग लगने से चार बीघा किसान की गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी| मौके पर पुलिस ने पंहुचकर जाँच पड़ताल की| दमकल ने मौके पर पंहुचकर आग पर काबू पाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी मुनेन्द्र पुत्र मदनपाल गन्ने के खेत के निकट कूड़ा जला रहा था| तभी अचानक आग ने मूलचन्द्र, रघुवीर मोहन पुत्र के गन्ने के खेत को अपने आगोश में पकड़ लिया| आग से लगभग चार बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी| घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अंगद सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| वही दमकल की मदद से आग पर काबू पाया|
थानाध्यक्ष ने बताया की एजी लगने के मामले में तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी|